कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

लखीमपुर खीरी में एक कक्षा एक की छात्रा की भावुक अपील ने प्रशासन को हरकत में ला दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में छात्रा मानवी सिंह ने अपने गांव की खराब सड़क को लेकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी। वीडियो सामने आने के बाद जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और खुद मौके पर पहुंच गए। डीएम ने पैदल चलकर किया निरीक्षण मंगलवार को जिलाधिकारी सलेमपुर ग्राम पंचायत पहुंचे और खराब सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने खड़ंजा मार्ग पर पैदल चलकर स्थिति का जायजा लिया और छात्रा मानवी के…

ईरान की राजधानी तेहरान के नजदीक एक बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 40 लोग घायल हुए हैं। घटना की पुष्टि आपातकालीन सेवाओं ने की है। यह आग मंगलवार को तेहरान प्रांत के अंदिशेह शहर स्थित अरघवन शॉपिंग सेंटर में लगी। आग कैसे लगी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और संबंधित एजेंसियां इसकी गहन जांच कर रही हैं। दमकल टीमों ने संभाला मोर्चा घटना के बाद मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया…

कोलकाता के पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंदा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवासों की सुरक्षा हटाए जाने की खबरों पर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा पूरी तरह हटाई नहीं गई है, बल्कि पहले तैनात अतिरिक्त पुलिस बल को रोटेशन के आधार पर कम किया गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नियमों के अनुरूप और सक्रिय है। चुनाव बाद हिंसा पर सख्त चेतावनी चुनाव के बाद राज्य में हो रही हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं के बीच सीपी नंदा ने साफ कहा कि किसी भी राज…


पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार देर रात उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी क्षेत्र में एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली, जहां हिंसक झड़प के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया।इस घटना में नैहाटी थाना प्रभारी और एक कांस्टेबल को गोली लगने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा तीन पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल के दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।झड़प के दौरान फायरिंग, पुलिस पर हमलापुलिस सूत्रों…


असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने मंत्रिपरिषद के साथ पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सरमा ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्या को अपना और मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंपा, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया। हालांकि, नई सरकार के गठन तक उनसे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम जारी रखने का अनु…