कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 के नतीजे जारी हो गए हैं और इस बार भी राजस्थान का कोटा शहर अपनी परंपरागत सफलता के साथ सुर्खियों में है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित परिणामों में कोटा के छात्रों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जहां टॉप-10 रैंक में से चार स्थान इसी शहर के विद्यार्थियों ने हासिल किए हैं। इस परीक्षा में सबसे बड़ा नाम रहा कबीर छिल्लर का, जिन्होंने 300 में से 300 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) हासिल किया है। देशभर से 26 छात्रो…

नेपाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन भुगतान प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए अब हर 15 दिन में वेतन देने का फैसला किया है। 17 अप्रैल को वित्त मंत्री स्तर पर इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिसके बाद संबंधित सरकारी एजेंसियों को आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश सरकारी अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के उद्देश्य से लिया गया है। माना जा रहा है कि कर्मचारियों को नियमित अंतराल पर भुगतान मिलने से बाजार में नकदी प्रवाह बढ़े…





राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार को होने वाला दौरा अचानक स्थगित कर दिया गया है। दरअसल, बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित रिफाइनरी परिसर में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिसके बाद उद्घाटन कार्यक्रम को टालने का फैसला लिया गया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की दो दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर जुटी रहीं और कई घंटों तक आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रही। रिफाइनरी का उद्घाटन और जनसभा थी प्रस्तावित प्रधानमंत्री मोदी को मंगलवार को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करना था और इसके साथ एक जनसभा को भी…

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री सुरक्षा और विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। केंद्र ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी, प्राकृतिक गैस और बंदरगाहों का संचालन पूरी तरह सामान्य है। साथ ही विदेश मंत्रालय लगातार भारतीय नागरिकों और समुद्री मार्ग से जुड़े नाविकों की सुरक्षा पर नजर बनाए हुए है। खाड़ी देशों से लगातार संवाद जारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर भारत की खाड़ी दे…

मेरठ के सरधना क्षेत्र में रोड किनारे स्थित एक पेपर मिल में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते मिल परिसर में धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों ने पाया आग पर काबू आग लगते ही कर्मचारियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए उसे बुझाने का प्रयास शुरू किया और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। इसी बीच सूचना फायर ब्रिगेड को भी दे दी गई। फायर ब्रिगेड ने लिया हालात का जायजा सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ब…