गुरुग्राम में बड़ा बिजली संकट, ट्रांसफार्मर फुंकने से सात बिजली घर ठप

गुरुग्राम में सेक्टर-72 स्थित 220 केवी बिजली सब-स्टेशन का मुख्य ट्रांसफार्मर खराब होने से शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो गई। ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के बाद सात बिजली घरों की सप्लाई ठप हो गई, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस बिजली संकट का असर रैपिड मेट्रो सेवा पर भी पड़ा। बिजली बाधित होने के कारण मेट्रो संचालन कई घंटों तक प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कई इलाके अंधेरे में
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-15, 38, 44, 46, 52, 56 और मारुति से जुड़े 66 केवी बिजली घर इस खराबी से प्रभावित हुए हैं। इसके चलते सेक्टर-38 से लेकर सेक्टर-57 तक के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा सेक्टर-15 पार्ट-1, पार्ट-2 और सेक्टर-18 में भी लंबे समय तक बिजली नहीं रही।
मरम्मत कार्य जारी
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मुख्य ट्रांसफार्मर को ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है। तकनीकी टीम मौके पर मौजूद है और सप्लाई बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, ट्रांसफार्मर को पूरी तरह दुरुस्त करने में करीब आठ से दस घंटे का समय लग सकता है। देर रात तक प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद जताई गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.