यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस आदेश के तहत कई जिलों के प्रशासनिक पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
सुल्तानपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक कुमार वर्मा को अब वाराणसी मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलसचिव सृष्टि धवन को सुल्तानपुर का नया मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है।
गौतमबुद्धनगर में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) के पद पर कार्यरत सुशील प्रताप सिंह को स्थानांतरित कर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुलसचिव, साथ ही संस्कृति निदेशालय लखनऊ में अपर निदेशक और लखनऊ विकास प्राधिकरण में संयुक्त सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
वाराणसी नगर निगम के अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा को गोरखपुर नगर निगम में इसी पद पर भेजा गया है। वहीं मेरठ में अपर जिलाधिकारी (नगर) पद पर कार्यरत बृजेश कुमार सिंह को उनके पद पर यथावत बनाए रखा गया है।
स्थानांतरण सूची में अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मेरठ से मुजफ्फरनगर में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) नियुक्त किया गया है। राजीव राज, जो उन्नाव में नगर मजिस्ट्रेट थे, उन्हें जालौन का अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बनाया गया है, जबकि जालौन के उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह को उन्नाव का नया नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा लोक सेवा आयोग, प्रयागराज में उप सचिव पद पर कार्यरत गौरव रंजन श्रीवास्तव को गोरखपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.