कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह खुद को सीबीआई और कस्टम विभाग के अधिकारी बताकर लोगों को डराकर ऑनलाइन ठगी करता था। शाहपुर पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से फर्जी पहचान पत्र, नकली सर्च वारंट, बैंकिंग दस्तावेज, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड और 2 लाख 760 रुपये नकद बरामद हुए हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के अनुसार मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के हजूरनगर का है। पीड़िता इकरा की पहचान सोशल मीडिया ऐप MOJ के जरिए हिदा…

मुजफ्फरनगर में अक्षय तृतीया के अवसर पर हिंद किसान मजदूर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और परमधाम आश्रम के संस्थापक क्रांति गुरु चंद्र मोहन महाराज ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का माहौल बन गया। उनका स्वागत फूलमाला और शॉल ओढ़ाकर किया गया।बैठक के दौरान क्रांति गुरु ने समाज में बढ़ते जातीय विभाजन और नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए “जाति के जहर और नशे के कहर से बचो और बचाओ” का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज में ब…

मुजफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी स्थित परशुराम महादेव मंदिर में अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन के साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन से हुई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से आहुति देकर परिवार, समाज और देश की समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस दौरान भगवान परशुराम और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना…


पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में रविवार को चुनावी रैली के बीच एक दिलचस्प और अनपेक्षित नज़ारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अपनी जनसभा को संबोधित करने के बाद काफिले के साथ लौट रहे थे, तभी उन्होंने अचानक सड़क किनारे एक छोटी सी झालमुड़ी की दुकान पर रुकने का फैसला लिया। इस अचानक रुकने से सुरक्षा कर्मियों और वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। यह दुकान बिहार के गया जिले के विक्रम साहू की है, जो पिछले 12 वर्षों से झाड़ग्राम में अपनी आजीविका चला रहे हैं। विक्रम के लिए यह पल किसी सपने से कम नह…

खाड़ी देशों में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर अब भारत के प्याज बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मांग में गिरावट, शिपिंग लागत में भारी बढ़ोतरी और घरेलू खपत में सुस्ती के चलते प्याज की कीमतों पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि किसानों को अपनी उपज लागत से काफी कम दाम पर बेचनी पड़ रही है। अगर स्थिति लंबे समय तक ऐसी ही बनी रही तो इसका असर खेती के रुझान पर भी पड़ सकता है और किसान प्याज की खेती से दूरी बना सकते हैं। सरकार ने हालात को संभालने के लिए नेफेड और एनसीसीएफ…


तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। कट्टानारपट्टी इलाके में स्थित ‘वनजा पटाखा फैक्ट्री’ में हुए धमाके में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री गोविंदनाल्लूर निवासी मुथु मानिकम के स्वामित्व में संचालित हो रही थी और इसे आरडीओ का वैध लाइसेंस प्राप्त था। फैक्ट्री परिसर में 30 से अधिक कमरे बने हु…

भारतीय जनता पार्टी ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए और उसे महिलाओं के हितों के खिलाफ बताया। सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल थी। उनका कहना था…