कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

मुजफ्फरनगर स्थित डीएवी कॉलेज में आयोजित पुस्तक मेले को विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन ने स्थगित कर दिया। यह पूरा मामला उस समय तूल पकड़ गया जब निजी बुक सेलरों ने मेले में केवल एक अधिकृत विक्रेता को स्टॉल लगाने की अनुमति दिए जाने पर आपत्ति जताई। जानकारी के अनुसार, कॉलेज परिसर में लगाए गए पुस्तक मेले में एक ही नामित बुक सेलर को स्टॉल संचालित करने की अनुमति दी गई थी, जबकि अन्य निजी विक्रेताओं को शामिल नहीं किया गया। इसी बात को लेकर अन्य बुक सेलरों ने असंतोष जताया और मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू…


देश में पहली बार डिजिटल जनगणना की तैयारी के बीच एक तकनीकी चूक ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट शहर को जनगणना के सेल्फ-एन्यूमरेशन पोर्टल पर चीन के शहर मेडोग के रूप में प्रदर्शित कर दिया गया। इस गलती के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली और मामला देश की संप्रभुता से जोड़कर उठने लगा। यह विवाद तब सामने आया जब रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी मोहोंतो पांगिंग पाओ ने इस त्रुटि को सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पासीघाट की लोकेशन गलत दिखाई…


नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पारित न हो पाने को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी देश की महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार पूरी तरह नहीं मिल पाया है, जो बेहद निराशाजनक है। प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि जो लोग “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” जैसे नारे देकर महिलाओं के अधिकारों की बात करते थे, वही अब इस मुद्दे से पीछे हटते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जीत का दावा कर…




लखनऊ। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक (131वां संविधान संशोधन विधेयक) पर बनी स्थिति के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। इस घटनाक्रम का असर भाजपा की आंतरिक रणनीति और प्राथमिकताओं पर भी दिखाई देने लगा है। पार्टी के भीतर पिछले कुछ समय से प्रदेश संगठन के पुनर्गठन और योगी मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। शीर्ष नेतृत्व और संगठन पदाधिकारियों के बीच लगातार बैठकों के बाद यह माना जा रहा था कि जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि…

चारधाम यात्रा की शुरुआत आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विधिवत रूप से हो गई। वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों और “हर-हर गंगे” के जयकारों के बीच गंगोत्री धाम और यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने इस पावन क्षण का साक्षी बनकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। गंगोत्री धाम में कपाट खुलने के समय हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे। जैसे ही निर्धारित मुहूर्त पर दोपहर 12:15 बजे कपाट खोले गए, पूरा…