कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार देर रात उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी क्षेत्र में एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली, जहां हिंसक झड़प के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया।इस घटना में नैहाटी थाना प्रभारी और एक कांस्टेबल को गोली लगने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा तीन पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल के दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।झड़प के दौरान फायरिंग, पुलिस पर हमलापुलिस सूत्रों…


असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने मंत्रिपरिषद के साथ पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सरमा ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्या को अपना और मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंपा, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया। हालांकि, नई सरकार के गठन तक उनसे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम जारी रखने का अनु…

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा में भाजपा के कई सांसद “वोट चोरी” के जरिए संसद पहुंचे हैं और यदि चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराए जाएं तो पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि देश में “वोट चोरी” के जरिए कभी एक सीट और कभी पूरी सरकार तक बदल दी जाती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के लगभग हर छठे स…