बंगाल में हिंसा: उत्तर 24 परगना में फायरिंग में पांच जवान घायल

HIGHLIGHTS
- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
- मंगलवार देर रात उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी क्षेत्र में एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली, जहां हिंसक झड़प के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया।इस घटना में नैहाटी थाना प्रभारी और एक कांस्टेबल को गोली लगने की जानकारी सामने आई है।
- इसके अलावा तीन पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल के दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।झड़प के दौरान फायरिंग, पुलिस पर हमलापुलिस सूत्रों…
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार देर रात उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी क्षेत्र में एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली, जहां हिंसक झड़प के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया।
इस घटना में नैहाटी थाना प्रभारी और एक कांस्टेबल को गोली लगने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा तीन पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल के दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
झड़प के दौरान फायरिंग, पुलिस पर हमला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजबाड़ी इलाके में दो गुटों के बीच विवाद के बाद हालात बिगड़ गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी भरत प्रसून कर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान एक घर के भीतर से कथित रूप से फायरिंग की गई, जिसमें थाना प्रभारी के पैर में गोली लग गई।
एक अन्य कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हुआ है। सभी घायलों को कोलकाता के चित्तरंजन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छापेमारी में बम बरामद, संदिग्ध हिरासत में
घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई के दौरान साकेट बम बरामद किए गए हैं और कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
चुनाव आयोग ने दिए सख्त निर्देश
इस बीच चुनाव आयोग ने राज्य में बढ़ती हिंसा को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने मुख्य सचिव, डीजीपी और केंद्रीय बलों को “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाने को कहा है।
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की हिंसा या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की घटना पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए।
आयोग ने यह भी कहा है कि प्रशासन और केंद्रीय बलों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए ताकि स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.