कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।



तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें केरल से आए पर्यटकों की एक वैन गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। यह दुर्घटना कोयंबटूर जिले के वेलपराई पहाड़ी क्षेत्र में हुई, जब केरल के मलप्पुरम से आए 13 पर्यटकों का दल घूमने के बाद वापस लौट रहा था। पुलिस के अनुसार, वैन वेलपराई-पोल्लाची हिल रोड…

लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर लंबी बहस के बाद मतदान संपन्न हुआ। कुल 528 सांसदों ने वोटिंग में हिस्सा लिया, जिसमें 298 सदस्यों ने विधेयक के पक्ष में और 230 ने विरोध में मतदान किया। हालांकि, संविधान संशोधन के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत (352 वोट) हासिल नहीं हो सका। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्पष्ट किया कि यह विधेयक आवश्यक समर्थन न मिलने के कारण पारित नहीं माना जाएगा और इस पर आगे की संवैधानिक प्रक्रिया संभव नहीं है। अन्य संबंधित विधेयकों पर आगे की का…

झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। चतरा जिले के पिपरवार और हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित बटुका जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 15 लाख रुपये के इनामी माओवादी सब-जोनल कमांडर शाहदेव उर्फ सहदेव महतो सहित कुल चार कुख्यात नक्सली मारे गए। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। बरामद सामान में दो AK-47 राइफल, एक विदेशी (अमेरिकी) राइफल, कई देसी हथियार, बड़ी संख्या में कारतूस, नक्सली दस्तावेज और…
