कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

मोरा जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर गोवंश के अवशेष मिले थे। घटना के 24 घंटे के भीतर बड़गांव पुलिस ने कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो संदिग्ध मिले।

मुरादाबाद के आदित्य श्रीवास्तव को शाहजहांपुर भेजा गया। फतेहपुर की नौशीन को बस्ती में नई जिम्मेदारी मिली। उन्नाव के शौर्य अरोड़ा की बदायूं में तैनाती हुई।

चार फायर इंजन समेत अन्य दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। पुलिस, एंबुलेंस और BEST की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।

आकलन वर्ष 2026 में 100 करोड़ से अधिक आय वालों की संख्या 576 हुई। एक साल में इस वर्ग के करदाताओं की संख्या 39 फीसदी बढ़ी। 1 करोड़ से अधिक आय वाले करदाताओं की संख्या 5.35 लाख से ज्यादा हुई।

नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बरकरार। शिवप्रकाश और सौदान सिंह को संयुक्त महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी।

अंकज प्रजापति गौशाला में साफ-सफाई और हरा चारा काटने का काम करते थे। आठ अगस्त को मशीन से चारा काटते समय हादसा हुआ। जेनरेटर के तारों से जमीन पर जमा पानी में करंट उतर गया था।

75 हजार रुपये तक के फसल कर्ज की पूरी माफी का ऐलान। 75 हजार से 1 लाख रुपये तक के कर्ज पर अधिकतम 75 हजार रुपये की माफी होगी। 2,38,264 किसानों को 40 हजार रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने छोड़े गए पानी की ताजा स्थिति मांगी। 24 अगस्त को मामले की अगली सुनवाई होगी। CWRC ने 15 दिनों तक 3,500 क्यूसेक पानी छोड़ने की सिफारिश की थी।

सेबी की टीमें बाजार भागीदारों से लगातार बातचीत कर रही हैं। सोशल मीडिया से मिले सुझावों का भी विश्लेषण किया जा रहा है। संगठनों को क्रिप्टोग्राफी की कमजोरियों की पहचान करनी होगी।

भोपाल जिला अदालत में सीबीआई ने चालान पेश किया। चालान में जांच के दौरान जुटाए गए दस्तावेज और साक्ष्य शामिल हैं। अदालत फिलहाल चालान में दर्ज तथ्यों का अध्ययन कर रही है।

सभी लोग कांवड़ लेकर रविवार देर रात पांचाल घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान चारों गहरे पानी की ओर चले गए। साथियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें गहरे पानी में जाने से रोका था।

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने E10 की उपलब्धता बहाल करने का सुझाव दिया। उनका सुझाव खास तौर पर पुराने दोपहिया वाहनों को ध्यान में रखकर है। भारत में करीब 7.5 से 8 करोड़ पुराने दोपहिया वाहन चल रहे हैं।

नीलकंठ द्वार के पास भगदड़ जैसी स्थिति बनी। हरसिद्धि मंदिर के सामने भीड़ का दबाव बढ़ गया। घायलों और बीमार श्रद्धालुओं को चरक अस्पताल पहुंचाया गया।

इंस्टाग्राम अकाउंट ने 24 घंटे में तेजी से फॉलोअर्स जुटाए। कैंपेन का स्लोगन ‘सोचो, रिसर्च करो, विरोध करो’ है। अकाउंट के संचालक की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं है।

78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं को बढ़े लाभांश का लाभ मिलेगा। मार्जिन मनी में केंद्र और राज्य सरकार की हिस्सेदारी से 35 रुपये की बढ़ोतरी हुई। कोटेदारों के लाभांश में 25 रुपये और बढ़ाने के लिए केंद्र को पत्र भेजा गया है।