यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IAS अधिकारियों का तबादला; देखें पूरी लिस्ट

HIGHLIGHTS
- मुरादाबाद के आदित्य श्रीवास्तव को शाहजहांपुर भेजा गया।
- फतेहपुर की नौशीन को बस्ती में नई जिम्मेदारी मिली।
- उन्नाव के शौर्य अरोड़ा की बदायूं में तैनाती हुई।
उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 18 आईएएस अधिकारियों (सहायक मजिस्ट्रेटों) का स्थानांतरण किया है। इन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर नई तैनाती दी गई है।
जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, मुरादाबाद के सहायक मजिस्ट्रेट आदित्य श्रीवास्तव को संयुक्त मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर बनाया गया है। वहीं फतेहपुर से नौशीन को बस्ती, उन्नाव से शौर्य अरोड़ा को बदायूं, बिजनौर से कुणाल रस्तोगी को गोरखपुर और गाजियाबाद से अयान जैन को आजमगढ़ का संयुक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में आगरा से शिवम कुमार को महराजगंज, प्रयागराज से अनिमेष वर्मा को देवरिया, मिर्जापुर से श्री अंशुल हिंदल को सुल्तानपुर, अलीगढ़ से शुभांशु कटियार को जौनपुर, सहारनपुर से विनोद कुमार मीना को औरैया और कन्नौज से अर्पित कुमार को प्रयागराज में संयुक्त मजिस्ट्रेट पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादला सूची के अनुसार, रिदम आनंद को सुल्तानपुर से कानपुर देहात, रमेश चंद्रा वर्मा को लखनऊ से बलिया, श्री जी अक्षय दीपक को झांसी से कुशीनगर, श्री तेजस के को बाराबंकी से मैनपुरी, मनीषा धावे को लखीमपुर खीरी से झांसी, आयुष अग्रवाल को सिद्धार्थ नगर से रायबरेली और अपराजिता आर्यन को मुजफ्फरनगर से लखनऊ में संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में नई तैनाती दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.