हिमाचल कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों से पहले 12 एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत 12 एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इन पर्यवेक्षकों का मुख्य कार्य जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से आगे बढ़ाना होगा और वे प्रत्येक जिले की विस्तृत रिपोर्ट पार्टी मुख्यालय को सौंपेंगे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी और बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान कर दी है। नियुक्त पर्यवेक्षकों में वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है, जिनमें विकार शक्ति सिंह गोहिल, रसूल वाणी, राजेश ठाकुर, कुलदीप इंदौरा, सुखदेव भगत, संजना जाटव, जितेंद्र बघेल, बी.पी. सिंह, गीता भुक्कल, हीना कावरे, सुखदेव पंसे और ज्योति रौतेला शामिल हैं।
वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन को पुनर्गठित किया जा रहा है। राज्य अध्यक्ष के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी, जबकि जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.