एटीएम कैश वैन से 7.11 करोड़ लूटे, बेंगलुरु पुलिस जांच में जुटी

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिनदहाड़े बड़ी डकैती की वारदात सामने आई है। एक अपराधी गिरोह ने एटीएम में कैश जमा करने जा रहे वाहन से 7.11 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए। घटना साउथ एंड सर्कल के पास हुई, जिसके बाद शहर में वाहनों की जांच और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, नकदी ले जा रहे कर्मचारियों पर अचानक सात-आठ अपराधियों ने हमला किया। उन्होंने खुद को आरबीआई अधिकारी बताकर कैश प्रबंधन टीम को डराया और बंदूक दिखाकर सभी कर्मचारियों को वाहन से बाहर निकाल दिया। ड्राइवर को डेयरी सर्कल की ओर ले जाया गया और फ्लाईओवर पर गाड़ी रोक दी गई। यहां अपराधियों ने नकदी अपनी इनोवा कार में स्थानांतरित की और मौके से फरार हो गए।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि कैश वैन में ड्राइवर, दो बंदूकधारी और एक कैश लोडिंग स्टाफ मौजूद था। लुटेरों ने बंदूकधारी और स्टाफ को अपनी कार में बिठाया और थोड़ी दूर जाकर उन्हें उतार दिया। इसके बाद नकदी को अपनी वाहन में लोड कर फरार हो गए। जांच में यह भी पता चला कि लुटेरों ने नकली नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया था।
शहर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि अपराधियों का पता लगाया जा सके और वसूली की जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.