70 वर्षीय बुजुर्ग का पहला व्लॉग वायरल, 72 घंटे में मिले 29 मिलियन व्यूज

सोशल मीडिया के इस दौर में व्लॉगिंग का क्रेज बढ़ता जा रहा है। हर कोई चाहता है कि उसके वीडियो लाखों में व्यूज पाएं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के 70 वर्षीय विनोद कुमार शर्मा का पहला व्लॉग तेजी से वायरल हो गया है।
विनोद ने न तो पहले कभी व्लॉग बनाया है और न ही उन्हें वीडियो एडिटिंग का अनुभव है। फिर भी उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद समय व्यतीत करने और खुद को व्यस्त रखने के लिए अपनी पहली कोशिश की। उनके सरल और ईमानदार अंदाज ने दर्शकों के दिल जीत लिए। महज 72 घंटों में उनके वीडियो को 29 मिलियन बार देखा जा चुका है।
वीडियो की खासियत
अपने वीडियो में विनोद कुमार शर्मा ने विनम्रता से कहा, "70 साल की उम्र में अपना पहला व्लॉग बना रहा हूं। मुझे व्लॉगिंग नहीं आती, लेकिन समय को सार्थक बनाने के लिए मैं यह कोशिश कर रहा हूं। उम्मीद है कि आपको मेरा यह प्रयास पसंद आएगा।"
वीडियो की मासूमियत और सादगी ने लोगों को अपने माता-पिता और दादा-दादी की याद दिला दी। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 लाख से अधिक लाइक्स और हजारों प्रशंसापूर्ण टिप्पणियां मिल चुकी थीं।
रातोंरात बढ़े फॉलोअर्स
वीडियो के वायरल होने के बाद विनोद के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 64,000 से अधिक हो गई। उनकी ईमानदारी और सादगी ने अनुपम खेर और जय भानुशाली जैसे नामी हस्तियों का भी ध्यान आकर्षित किया।
विनोद कुमार शर्मा ने सोशल मीडिया पर यह साबित कर दिया कि उम्र कोई बाधा नहीं होती, बस नए अनुभव को अपनाने का हौसला चाहिए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.