काली नदी किनारे मगरमच्छ का हमला, चाची की बहादुरी से बची युवती की जान

HIGHLIGHTS
- अलीगढ़: काली नदी के किनारे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया।
- हालांकि, उसकी चाची की सूझबूझ और बहादुरी की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।
- जानकारी के अनुसार, अतरौली क्षेत्र के रायपुर स्टेशन के पास काली नदी के किनारे मोहिउद्दीनपुर निवासी सुमन अपनी चाची द्रोपा के साथ मवेशियों के लिए चारा काट रही थीं।
- इसी दौरान नदी से अचानक एक मगरमच्छ बाहर निकला और सुमन के पास आकर उनके हाथ को अपने जबड़े में दबोच लिया।
- मगरमच्छ युवती को खींचकर नदी की ओर ले जाने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफ…
अलीगढ़: काली नदी के किनारे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। हालांकि, उसकी चाची की सूझबूझ और बहादुरी की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, अतरौली क्षेत्र के रायपुर स्टेशन के पास काली नदी के किनारे मोहिउद्दीनपुर निवासी सुमन अपनी चाची द्रोपा के साथ मवेशियों के लिए चारा काट रही थीं। इसी दौरान नदी से अचानक एक मगरमच्छ बाहर निकला और सुमन के पास आकर उनके हाथ को अपने जबड़े में दबोच लिया।
मगरमच्छ युवती को खींचकर नदी की ओर ले जाने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लेकिन चाची द्रोपा ने हिम्मत दिखाते हुए दरांती से मगरमच्छ पर हमला कर दिया। उन्होंने लगातार मगरमच्छ की आंख पर वार किया, जिससे वह घबरा गया और युवती को छोड़कर वापस नदी में चला गया।
घटना के बाद घायल सुमन को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनेंद्र यादव ने बताया कि युवती के हाथ में गहरी चोटें आई हैं और बेहतर इलाज के लिए उसे उच्च केंद्र भेजा गया है।
इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग नदी किनारे सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.