मुजफ्फरनगर में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकाला भव्य नगर कीर्तन

मुजफ्फरनगर। धनधन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर रविवार को शहर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। यह कीर्तन सुबह 8 बजे गांधी कालोनी स्थित गुरुद्वारा से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ दोपहर करीब 1 बजे रोडवेज गुरुद्वारे पर समापन हुआ।
नगर कीर्तन की शुरुआत श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार सतपाल सिंह मान और सचिव स. अजीत सिंह मलिक ने की। पांच प्यारे जी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पर फूलों की माला चढ़ाकर और फूलों की वर्षा कर नगर कीर्तन का औपचारिक शुभारंभ किया।
कीर्तन में शहर के प्रसिद्ध बैंड और गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल का दशमेश बैंड शामिल था, जिन्होंने कीर्तन की शोभा को और बढ़ा दिया। शहर के विभिन्न व्यापारिक मंडल, संगठनों, राजनीतिक प्रतिनिधियों और आरएसएस के सदस्यों ने जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया। आसपास के गांवों से आए लोग ट्रालियों में बैठकर नगर कीर्तन में शामिल हुए और उत्सव की गरिमा बढ़ाई।
नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी में विराजमान थी, जिसकी अगुवाई पांच प्यारे कर रहे थे। उनके आगे संगत झाड़ू और पानी छिड़कते हुए कीर्तन के साथ आगे बढ़ रही थी। नगर कीर्तन गांधी कालोनी, नुमाईश कैम्प और घास मंडी की प्रभात फेरी के साथ पूरे मार्ग में चलती रही।
सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए नगर कीर्तन के पीछे एक ट्रैक्टर ट्राली लगातार सफाई करती रही और रास्ते से कचरा, पत्ते और गिलास इकट्ठा करती रही। कीर्तन मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद के स्टॉल भी लगाए गए थे, जिससे सहभागी उन्हें ले सकते थे।
पूरा आयोजन श्रद्धा, उल्लास और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ और नगरवासियों ने इस भव्य पर्व का उल्लासपूर्वक अनुभव किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.