प्रयागराज के होटल विक्टल में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब महात्मा गांधी मार्ग स्थित होटल विक्टल में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही होटल में मौजूद कर्मचारियों और मेहमानों में हड़कंप मच गया और सभी लोग जान बचाने के लिए बाहर की ओर दौड़ पड़े।
जानकारी के अनुसार, होटल के दूसरे तल पर स्थित एक कमरे से अचानक धुआं निकलता देखा गया। कुछ ही पलों में धुआं तेजी से फैल गया और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। स्थिति बिगड़ते देख होटल स्टाफ ने तुरंत बाहर निकलकर शोर मचाया और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग पर काबू पाने के लिए चार फायर टेंडर लगाए गए हैं और लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, जिसकी जांच की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.