नदरोली में होलिका दहन के दौरान युवक आग में कूदा, गंभीर रूप से झुलसा

जुनावई ब्लॉक के नदरोली गांव में होलिका दहन के दौरान एक भयावह घटना सामने आई। सिंहपुर गांव निवासी वीरपाल अचानक जलती हुई होलिका की लपटों के बीच कूद गया और गंभीर रूप से झुलस गया।
ग्रामीणों ने किया तुरंत बचाव
घटना बुधवार को हुई, जब ग्रामीण होलिका दहन के बाद आग पर गन्ना और जौ की बालियों को भून रहे थे। वीरपाल अपने ससुर और साले के साथ समारोह में शामिल थे। अचानक उसने आग की लपटों पर खड़े होकर हाथ जोड़े और जलती होलिका पर कूद गया। यह देख ग्रामीण दंग रह गए और चिल्लाकर उसकी मदद की कोशिश करने लगे।
नीरेश कुमार ने दिखाई बहादुरी
गांव के नीरेश कुमार ने मौके पर तुरंत पहुंचकर वीरपाल को आग से बाहर निकाला। वीरपाल आग से बचकर जंगल की ओर भाग गया, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। जले हुए कपड़े हटाकर उसे गांव वापस लाया गया और तुरंत गुन्नौर के एक निजी चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले जाया गया।
बचावकर्मी भी झुलसा
वीरपाल को बचाने के दौरान नीरेश कुमार भी झुलस गए। उनके हाथ आग की लपटों में जाने से जल गए। दोनों का इलाज चल रहा है।
कारण अज्ञात
वीरपाल के अचानक आग में कूदने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजन और ग्रामीण इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.