सड़क किनारे नारियल पानी बेच रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

मुजफ्फरनगर। शहर के सर्कुलर रोड पर मंगलवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें सड़क किनारे नारियल पानी बेचने वाले एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि महावीर चौक से सर्कुलर रोड की तरफ जा रही एक कार का स्टेयरिंग अचानक जवाब दे गया, जिसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।
अनियंत्रित हुई कार तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़े नारियल पानी के ठेले से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेला चला रहे युवक को गंभीर चोटें आईं और वह वहीं गिर पड़ा।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय रिजवान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बरेली का निवासी बताया गया है।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया और वाहन वहीं छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस का कहना है कि वाहन के आधार पर चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि रिजवान शहर में सड़क किनारे नारियल पानी बेचकर अपना जीवनयापन कर रहा था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.