बागपत
चारपाई पर हाथ लटकाकर सो रहा था युवक, सांप ने अंगुली में डसा

बागपत: सरूरपुरकलां गांव के जंगल में स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर अकबर की बृहस्पतिवार रात सांप ने काट लिया। झोपड़ी के बाहर चारपाई पर सो रहे अकबर की अंगुली में सांप ने हमला किया। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने एंटी-स्नेक वेनम के 10 इंजेक्शन लगाकर उसकी जान बचाई।
लुसाना गांव निवासी अकबर ने बताया कि वह परिवार के साथ बागपत के सरूरपुरकलां स्थित ईंट भट्ठे में मजदूरी करता है। रात को थकान के बाद चारपाई पर सो गया था और उसका हाथ चारपाई से नीचे लटका हुआ था। इसी दौरान सांप ने उसके हाथ की अंगुली में काट लिया। अकबर नींद से जागकर हाथ झटका, जिससे सांप भट्ठे में कहीं गायब हो गया।
कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सक शादाब ने बताया कि अकबर को एंटी-स्नेक वेनम के 10 इंजेक्शन दिए गए और अब उनकी हालत में सुधार है। उन्हें निगरानी में रखा गया है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रख रही है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.