आगरा: शाही तालाब में युवती ने लगाई छलांग, पुलिस ने समय रहते बचाई जान

आगरा के फतेहपुर सीकरी में शुक्रवार दोपहर शाही तालाब पर हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने तालाब में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता पाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई। ग्वालियर गेट स्थित प्राचीन तालाब में कूदने की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से युवती को बाहर निकाला गया।
युवती की पहचान उषा, पुत्री दौलत राम, उम्र 21 वर्ष, निवासी कीली खाना, फतेहपुर सीकरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल युवती की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पहले ही उसी दिन सुबह एक युवक का शव इसी तालाब में पाया गया था। इसके अलावा, पिछले वर्षों में भी तालाब में कई लोगों द्वारा आत्महत्या की घटनाएँ सामने आई हैं, जिससे इलाके में लोगों में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.