भोपाल में एम्स डॉक्टरों की दबंगई: नशे में पुलिस से की अभद्रता, एक डॉक्टर बर्खास्त

HIGHLIGHTS
- राजधानी में एम्स (AIIMS) के कुछ डॉक्टरों की दबंगई का मामला सामने आया है।
- देर रात नशे में धुत डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- वीडियो में डॉक्टरों को पुलिस के साथ बहस और गाली-गलौज करते हुए देखा जा सकता है।
- जानकारी के मुताबिक, कार में सवार चार युवक एम्स से जुड़े डॉक्टर बताए जा रहे हैं।
- वे शराब के नशे में शहर की सड़कों पर घूम रहे थे।
- जब पुलिस ने वाहन रोककर पूछताछ की, तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।
भोपाल। राजधानी में एम्स (AIIMS) के कुछ डॉक्टरों की दबंगई का मामला सामने आया है। देर रात नशे में धुत डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉक्टरों को पुलिस के साथ बहस और गाली-गलौज करते हुए देखा जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक, कार में सवार चार युवक एम्स से जुड़े डॉक्टर बताए जा रहे हैं। वे शराब के नशे में शहर की सड़कों पर घूम रहे थे। जब पुलिस ने वाहन रोककर पूछताछ की, तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। बताया गया कि इस दौरान डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बाद में पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद से एम्स डॉक्टरों की इस हरकत को लेकर शहर में तीखी प्रतिक्रियाएं हो रही हैं।
एम्स प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद एम्स भोपाल प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया है। अस्पताल प्रबंधन ने एक जूनियर डॉक्टर को सेवा से बर्खास्त कर दिया है, जबकि दूसरे डॉक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।
एम्स प्रशासन ने बयान जारी करते हुए कहा कि, “सोशल मीडिया पर वायरल यह घटना एम्स परिसर के बाहर की है, लेकिन इसमें शामिल डॉक्टरों का व्यवहार संस्थान की आचार संहिता के खिलाफ है। इस तरह की घटनाएं किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।”
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि एम्स जैसी प्रतिष्ठित संस्था से जुड़े हर व्यक्ति का यह नैतिक दायित्व है कि वह हमेशा अनुशासन और मर्यादा का पालन करे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.