एयर इंडिया फ्लाइट में टेकऑफ के बाद इंजन फेल, इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली। एयर इंडिया की नई दिल्ली–मुंबई उड़ान को टेकऑफ के कुछ ही समय बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौटना पड़ा। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से कराई गई। उड़ान में करीब 335 यात्री सवार थे, जिन्हें बाद में वैकल्पिक फ्लाइट से मुंबई भेजा गया। फिलहाल विमान की तकनीकी जांच चल रही है। यह पिछले सात दिनों में एयर इंडिया की दूसरी उड़ान है जो तकनीकी कारणों से लौटने को मजबूर हुई।
विमान को टेकऑफ में देरी
उड़ान संख्या एआई887 सोमवार तड़के 3:20 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन विमान में देरी के कारण यह तय समय से तीन घंटे से अधिक देर से सुबह 6:31 बजे ही उड़ान भर पाया। टेकऑफ के तुरंत बाद पायलट ने विमान के दाहिने इंजन में तेल के दबाव में असामान्य गिरावट देखी। कुछ ही देर में दबाव शून्य हो गया। पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान की आगे की उड़ान जारी न रखते हुए तुरंत लौटने का निर्णय लिया।
सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग
एयरपोर्ट कंट्रोल और एटीसी के निर्देशानुसार इमरजेंसी टीम और सभी आवश्यक एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया। इसके बाद विमान सुबह 7:47 बजे सुरक्षित रूप से रनवे पर उतरा। यात्रियों को किसी तरह की चोट नहीं आई और उन्हें वैकल्पिक फ्लाइट के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।
पिछले सप्ताह की दूसरी घटना
सिर्फ एक दिन पहले ही नई दिल्ली–एम्सटर्डम की उड़ान एआई155 को भी तकनीकी समस्या के कारण वापस दिल्ली लौटना पड़ा था। निर्धारित समय से करीब 40 मिनट विलंब के बाद विमान उड़ान भरने के बाद अरब सागर के ऊपर से यू-टर्न कर दिल्ली लौट आया। अधिकारियों ने बताया कि यह वापसी भी तकनीकी खराबी के कारण की गई थी।
एयर इंडिया ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि तकनीकी जांच पूरी होने तक विमान को किसी उड़ान के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.