अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलता के आरोप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा सरकार पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में सत्ता में बैठे लोग केवल घोटाले करने में लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि लोग भाजपा को हटाने के लिए 2027 के विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यादव ने महोबा जिले के उखरा गांव का उदाहरण देते हुए बताया कि दो महीने पहले 35 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क की परतें उखड़ने लगी हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में बनी पानी की टंकियों की दीवारें भी सही तरीके से नहीं बनाईं गईं और गिरने लगी हैं। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में गड्ढों की भरमार हो गई है, जबकि पहले कहा गया था कि सड़कें गड्ढामुक्त होंगी। इसके कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं।
उन्होंने शिक्षा और रोजगार को लेकर भी सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा कि नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा, शिक्षकों का सम्मान कम हो गया है और महिलाओं के लिए सुरक्षा भी पर्याप्त नहीं है।
संत गाडगे महाराज की जयंती पर अर्पित श्रद्धांजलि
सपा प्रमुख ने समाज में स्वच्छता और समरसता के प्रतीक संत गाडगे महाराज को नमन किया। उनकी जयंती राजधानी लखनऊ और विभिन्न जिलों में पार्टी कार्यालयों में सादगीपूर्वक मनाई गई। लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में अखिलेश यादव की ओर से राजेन्द्र चौधरी ने संत गाडगे महाराज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह ने भी श्रद्धांजलि दी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.