हर-हर महादेव की गूंज के बीच पीएम मोदी ने सोमनाथ की दिव्यता का किया अनुभव

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में पूजा अर्चना की। यहां 8 से 11 जनवरी तक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी का मंदिर परिसर में भव्य स्वागत हुआ।
सोशल मीडिया पर पीएम मोदी ने लिखा कि सोमनाथ शाश्वत दिव्यता की प्रतीक है और इसकी पवित्र उपस्थिति पीढ़ियों से लोगों के मार्गदर्शन का स्त्रोत रही है। उन्होंने मंदिर परिसर की तस्वीरें भी साझा कीं और लेजर लाइट व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अनुभव साझा किया।
पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान देखने को मिला ड्रोन शो प्राचीन आस्था और आधुनिक तकनीक का अनुपम संगम था, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने बताया कि इस प्रकाशपुंज ने पूरे विश्व को भारत की सांस्कृतिक शक्ति का संदेश दिया। इस शो में लगभग 3,000 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।
‘ॐ हमारे वेदों का सार हैं’
प्रधानमंत्री ने ॐ के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ॐ वेद, शास्त्र, पुराण, उपनिषद और वेदांत का सार है। यह ध्यान का मूल और योग का आधार है। आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर 1,000 सेकंड तक सामूहिक ओंकार नाद का उच्चारण हुआ, जिसकी ऊर्जा ने सभी को आनंदित कर दिया।सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के सुअवसर पर सोमनाथ मंदिर परिसर में भव्यता और दिव्यता से भरा ड्रोन शो देखने का सौभाग्य मिला। इस अद्भुत शो में हमारी प्राचीन आस्था के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी का तालमेल हर किसी को मंत्रमुग्ध कर गया। सोमनाथ की पावन धरा से निकला यह प्रकाशपुंज पूरे विश्व को भारत की… pic.twitter.com/hwKgJsp33T
— Narendra Modi (@narendramodi) January 10, 2026
पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ आकर गर्व का अनुभव हुआ। यह स्थल हमारी सभ्यता की हिम्मत और गौरव का प्रतीक है। इस यात्रा का विशेष महत्व है क्योंकि इस वर्ष सोमनाथ मंदिर पर 1026 में हुए पहले हमले की 1,000वीं वर्षगांठ भी पूरी हो रही है। प्रधानमंत्री ने लोगों के गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.