आंध्र प्रदेश के दंपति की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत, बच्चे गंभीर

वॉशिंगटन। आंध्र प्रदेश के एक परिवार को अमेरिका में सड़क हादसे ने बुरी तरह प्रभावित किया। इस दुर्घटना में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोनों बच्चे गंभीर स्थिति में नजदीकी अस्पताल में भर्ती हैं।
45 वर्षीय कृष्णा किशोर सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और अपनी 40 वर्षीय पत्नी आशा व दो बच्चों के साथ अमेरिका में रह रहे थे। यह परिवार आंध्र प्रदेश के पालाकोल्लू से ताल्लुक रखता है। कुछ दिनों पहले ही ये परिवार भारत में अपने घर आया था और करीब दस दिन पहले अमेरिका वापस लौट गया था।
बच्चे अस्पताल में भर्ती
हादसा अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन में हुआ। दुर्घटना के समय कार में कृष्णा, आशा और उनके दोनों बच्चे मौजूद थे। दुर्घटना के बाद कृष्णा और आशा की मौत हो गई, जबकि उनके बच्चों को गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
इस हादसे की खबर मिलते ही पालाकोल्लू में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार और रिश्तेदारों का कहना है कि हाल ही में भारत से अमेरिका जाते समय कृष्णा और आशा ने दुबई में नए साल का जश्न मनाया था।
परिवार में पसरा मातम
रिश्तेदारों ने बताया कि यात्रा के दौरान दोनों पति-पत्नी काफी खुश दिखाई दे रहे थे। दस दिन पहले अमेरिका लौटने के बावजूद कोई अंदाजा नहीं था कि यह परिवार अब कभी अपने घर लौटकर नहीं आएगा। इस हादसे से पूरा परिवार और समुदाय गहरे सदमे में है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.