मुजफ्फरपुर में खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन, आग लगने से एक की मौत

HIGHLIGHTS
- घटना मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित गोबरसही की है।
- सड़क पर नाला निर्माण के लिए मशीन से खुदाई की जा रही थी।
- खुदाई के दौरान पाइपलाइन से पीएनजी गैस का तेजी से रिसाव शुरू हुआ।
मुजफ्फरपुर। सड़क पर नाला निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मशीन से गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद पीएनजी गैस का तेजी से रिसाव होने लगा। कुछ ही देर में गैस में आग लग गई और इलाके में अफरातफरी मच गई।
इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद किसी और अनहोनी की आशंका को देखते हुए आसपास के पूरे इलाके को खाली करा लिया गया।
घटना सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही की है। गैस पाइपलाइन फटने और आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच रही है।
बताया जा रहा है कि नाला निर्माण के लिए मशीन से खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान मशीन की चपेट में आने से गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन से पीएनजी का तेज रिसाव शुरू हुआ और देखते ही देखते आग भड़क उठी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.