‘हम भी इंडियन हैं, चाइनीज मत बोलो...’, अरुणाचल की मासूम बच्ची का भावुक वीडियो इंटरनेट पर वायरल

HIGHLIGHTS
- हाथ जोड़कर लोगों से ऐसी टिप्पणी न करने की अपील की
- वीडियो के अंत में बच्ची ने मासूम अंदाज में फ्लाइंग किस दिया
- सोशल मीडिया यूजर्स ने बच्ची के बेबाक अंदाज की सराहना की
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश से एक मासूम बच्ची का दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में बच्ची बेहद मासूम और अनूठे अंदाज में नस्लवाद के खिलाफ अपनी बात कहती नजर आ रही है।
बच्ची का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
बच्ची ने वीडियो में क्या कहा?
वायरल वीडियो में बच्ची ने नस्लवाद को लेकर अपनी आपबीती साझा की। उसने बताया कि एक बार एक व्यक्ति ने उसे 'चाइनीज' कहा था, जिससे उसे काफी बुरा लगा।
वीडियो में बच्ची लोगों से अपील करते हुए कहती है कि जब कोई उसे 'चाइनीज' कहता है तो उसे बहुत गुस्सा आता है और अंदर से दुख भी होता है।
'हम भी इंडियन हैं'
वायरल वीडियो में बच्ची कहती है, 'हम भी इंडिया हैं, हमको जब कोई चाइनीज कहता है तो बहुत बुरा लगता है। हमको इंडिया बोलो, इंडिया-चाइनीज मत बोलो। प्लीज, ऐसा मत किया करो... प्लीज।'
वीडियो के आखिर में बच्ची हाथ जोड़कर और मासूम अंदाज में 'फ्लाइंग किस' देते हुए लोगों से ऐसी बातें न कहने की अपील करती है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मासूम बच्ची के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। लोग बच्ची के बेबाक और मासूम अंदाज की सराहना कर रहे हैं। साथ ही वीडियो ने पूर्वोत्तर के लोगों के साथ होने वाले नस्लीय भेदभाव को लेकर भी लोगों को सोचने पर मजबूर किया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.