असम: हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

गुवाहाटी। असम में राजनीतिक इतिहास रचते हुए हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह राज्य के पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं जिन्होंने दो कार्यकाल तक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली है।
यह शपथ ग्रहण समारोह राज्य के लिए इसलिए भी अहम रहा क्योंकि यह एनडीए सरकार का असम में लगातार तीसरा कार्यकाल है। इससे पहले 2016 में भाजपा-नीत गठबंधन ने सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में सरकार बनाई थी, जबकि 2021 में हिमंत बिस्व सरमा मुख्यमंत्री बने थे।
भव्य समारोह में ली शपथ
राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने हिमंत बिस्व सरमा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
नेताओं ने जताया भरोसा
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर कहा कि भाजपा-एनडीए ने असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी जैसे राज्यों में मजबूत प्रदर्शन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में असम तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा।
वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि असम और यूपी की जनता एनडीए सरकार बनने से उत्साहित है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा हमेशा राज्यों के समग्र विकास के लिए काम करती है।
हाई-प्रोफाइल उपस्थिति
शपथ ग्रहण से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरिनरी फील्ड पहुंचे, जहां भव्य समारोह का आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.