जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

HIGHLIGHTS
- ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर बदरीनाथ से लौट रहा था।
- छई गांव के ऊपर सेना कैंप के पास मिली लोकेशन।
- कैप्टन हिमांशु हेलीकॉप्टर उड़ा रहे थे।
बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना मिली है। हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं। हेलीकॉप्टर और उसमें सवार लोगों की स्थिति का पता लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
हादसे के बाद पायलट से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक उससे बात नहीं हो पाई है। हेलीकॉप्टर की लोकेशन तलाशने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। खराब मौसम के बावजूद खोज अभियान शुरू कर दिया गया है। टीमें लगातार हेलीकॉप्टर की तलाश में जुटी हैं।
खराब मौसम के बीच बचाव अभियान
बदरीनाथ से वापसी के दौरान हुए इस हादसे की खबर से अफरा-तफरी मच गई है। यूकाडा के अधिकारियों के मुताबिक, बदरीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा जा रहे ट्रांस भारत एविएशन के हेलीकॉप्टर की लोकेशन छई गांव के ऊपर स्थित सेना कैंप के पास दिखाई दे रही है।
जोशीमठ चौकी के उपनिरीक्षक मनोहर कन्याल ने बताया कि हेलीकॉप्टर में पांच यात्री और एक पायलट सवार हैं। हालांकि, हेलीकॉप्टर के क्रैश होने या क्रैश लैंडिंग को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
हेलीकॉप्टर में सवार लोग
पायलट:
कैप्टन हिमांशु
यात्री:
प्रतापा (पुरुष)
अरुण (पुरुष)
शंकर गौड़ा (पुरुष)
सुधीर के. (पुरुष)
एच.एस. नटराज (पुरुष)
सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है। उन्होंने बताया कि जोशीमठ के पास छई गांव के नजदीक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है।
सीएम ने कहा कि जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मिलकर बचाव अभियान चला रही हैं। पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए तत्काल हायर सेंटर एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.