आजमगढ़ में छात्रों का प्रदर्शन रंग लाया, 48 घंटे में मिला केमिस्ट्री शिक्षक

HIGHLIGHTS
- छात्रों ने विद्यालय का गेट बंद कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की थी।
- जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेकर डीआइओएस को समाधान के निर्देश दिए।
- स्थायी शिक्षक की नियुक्ति के लिए डीआइओएस को अधियाचन भेजा गया है।
आजमगढ़। जेन अल्फा पीढ़ी के छात्र-छात्राओं की मांग आखिरकार असरदार साबित हुई। स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ में केमिस्ट्री शिक्षक की मांग को लेकर बुधवार को सड़क पर उतरे छात्रों के प्रदर्शन के 48 घंटे के भीतर ही प्रबंधन ने निजी संसाधनों से वैकल्पिक शिक्षक की व्यवस्था कर दी। इसके बाद केमिस्ट्री की पढ़ाई शुरू हो गई।
स्थायी शिक्षक की नियुक्ति के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) को अधियाचन भेजा गया है। बुधवार को विद्यालय खुलते ही छात्र-छात्राएं केमिस्ट्री शिक्षक की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए थे। उन्होंने विद्यालय का गेट बंद कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और शिक्षक की नियुक्ति की मांग की थी।
मामले का जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए डीआइओएस को तत्काल समाधान के निर्देश दिए थे।
प्रधानाचार्य नकुल राव ने बताया कि निर्धारित समय के भीतर निजी स्तर पर शिक्षक की व्यवस्था कर दी गई है। अब पठन-पाठन सुचारू रूप से चल रहा है।
वहीं, फिजिक्स की सहायक अध्यापक सीमा यादव के प्रसूता अवकाश पर जाने के कारण नई समस्या खड़ी हो सकती है। हालांकि, छात्रों के आक्रोश को देखते हुए प्रबंधन इस मामले को लेकर भी पूरी तरह संवेदनशील है। विद्यालय प्रबंधन ने फिजिक्स विषय के लिए भी जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.