बागपत: शाकाहारी बिरयानी में हड्डी मिलने पर दुकानदार गिरफ्तार

बागपत। कस्बे में रेलवे रोड पर एक शाकाहारी बिरयानी ठेली पर सोमवार को छात्रों और स्थानीय संगठनों में हड़कंप मच गया, जब छात्रा द्वारा खरीदी गई बिरयानी में हड्डी निकल आई। घटना की शिकायत छात्रा ने कोतवाली में दर्ज कराई।
जैसे ही खबर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को मिली, वे मौके पर पहुंच गए और कोतवाली में हंगामा करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठनों का आरोप था कि बिरयानी में हड्डी डालकर किसी विशेष समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुँचाने की कोशिश की गई।
पुलिस ने आरोपी बिरयानी विक्रेता को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
साथ ही खाद्य विभाग की टीम ने बिरयानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। मौके पर हिंदू रक्षा दल के प्रिंस, निहाल, शुभम, मोनू धामा, ललित शर्मा, अतुल वर्मा, सौरभ, कपिल शर्मा, विशाल, अभिषेक, अक्षय और सत्यम भी मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.