बांकीपुर में BJP की हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, बिहार की सियासत में चर्चाएं तेज

HIGHLIGHTS
- बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे।
- संजय झा ने बताया कि बातचीत विकास से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रही।
- बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुलाकात में कोई चर्चा नहीं हुई।
दिल्ली में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच मुलाकात हुई। इस बैठक के दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं की इस मुलाकात के बाद बिहार की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बताया कि बैठक में देश और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि इस बातचीत के दौरान बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।
बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद जन सुराज ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया था। हालांकि, इस मुलाकात के जरिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने उस मुद्दे को एक बार फिर खारिज करने का संकेत दिया है।
बांकीपुर के पूर्व विधायक नितिन नवीन भी नीतीश कुमार के साथ राज्यसभा गए थे। उस समय नितिन नवीन मंत्री और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे। पहले नितिन नवीन ने मंत्री पद छोड़ा और इसके बाद अप्रैल में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद राज्य में भाजपा ने अपना पहला मुख्यमंत्री बनाया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.