'बांकीपुर बेंगलुरु नहीं बनेगा, लेकिन बदलाव जरूर दिखेगा', उपचुनाव रिजल्ट पर PK का पहला बयान

HIGHLIGHTS
- बांकीपुर उपचुनाव में बढ़त के बाद प्रशांत किशोर का पहला बयान सामने आया।
- प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जनता के भरोसे का सम्मान करना है।
- उन्होंने कहा कि वह बड़े-बड़े वादे नहीं करना चाहते, बल्कि जमीन पर काम दिखाना चाहते हैं।
पटना। बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त हासिल कर रहे जनसुराज उम्मीदवार प्रशांत किशोर का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस जीत के बाद उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता बांकीपुर की जनता के भरोसे और आशीर्वाद का सम्मान करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और अगले दो-तीन महीनों में लोगों को बदलाव भी दिखाई देने लगेंगे।
प्रशांत किशोर ने कहा कि वह बड़े-बड़े वादे नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि उनके विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन आने वाले दो-तीन महीनों में क्षेत्र में सकारात्मक सुधार जरूर नजर आएंगे।
भाजपा नेतृत्व को दिया संदेश
प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को साफ संदेश दिया है कि बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर किसी अच्छे व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सम्राट चौधरी की जगह कुशवाहा समाज के किसी अन्य नेता को आगे लाना चाहती है, तो यह पूरी तरह पार्टी का फैसला है। उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जिसे भी चुना जाए, वह कुशवाहा समाज का सक्षम और ईमानदार व्यक्ति होना चाहिए।
बिहार के विकास पर दिया जोर
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार का विकास हर हाल में होना चाहिए। उनके मुताबिक, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि चुनाव कौन जीतता है या सरकार किस दल की बनती है। यही लोकतंत्र की असली भावना है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत-हार होती रहती है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात बिहार की तरक्की है।
अब तक का परिणाम
27वें राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर 16,887 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक उन्हें 55,780 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 38,893 वोट मिले हैं, जबकि राजद उम्मीदवार को 12,461 वोट प्राप्त हुए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.