बरेली: सोते परिवार पर तेजाब से हमला, दंपती और दो बच्चे झुलसे

बरेली जिले के शेरगढ़ कस्बे के मोहल्ला डूंगरपुर में शुक्रवार तड़के एक परिवार पर तेजाब फेंकने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हमले में पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।
जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब चार बजे की है, जब परिवार अपने घर में मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति छत के रास्ते घर में घुसा और सो रहे दंपती पर तेजाब डालकर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस हमले में दंपती के साथ-साथ उनके चार वर्षीय और दो वर्षीय बच्चे भी झुलस गए हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, जहां उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावर की तलाश की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.