बरेली: सरकारी जमीन पर बनी अवैध मस्जिद पर बुलडोजर चला, एक घंटे में ध्वस्त

बरेली के भोजीपुरा इलाके में स्थित पिपरिया गांव में शनिवार को सदर तहसील की टीम ने अवैध रूप से बने मस्जिद को जमींदोज कर दिया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि यह मस्जिद राजस्व अभिलेखों में गाटा 1474 पर स्थित श्रेणी-5 की सरकारी बंजर भूमि पर बनाई गई थी। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार प्रशासन ने इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया।
18 साल का लंबा कानूनी संघर्ष
एसडीएम के अनुसार, इस जमीन को लेकर विवाद 2008 से लंबित था। तहसीलदार कोर्ट ने पहले ही इस निर्माण को अवैध घोषित कर बेदखली के आदेश दिए थे। इसके बाद दूसरी ओर से सिविल कोर्ट में राहत की अपील की गई, लेकिन उन्हें कोई न्याय नहीं मिला। सभी कानूनी अड़चनें समाप्त होते ही प्रशासन ने भारी पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।
300 वर्गगज जमीन पर कार्रवाई और जुर्माना
कार्रवाई के दौरान कब्जा करने वाले पक्ष पर लगाया गया जुर्माना पहले ही अदा किया जा चुका था। करीब 300 वर्गगज में फैली इस मस्जिद को गिराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। कई थानों की फोर्स और पीएसी के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मलबा हटाया गया, कार्रवाई एक घंटे में पूरी
बुलडोजर से मस्जिद को गिराने के बाद मलबे को हटाकर ट्रालियों में भरकर ले जाया गया। यह मस्जिद टीन शेड वाली थी। करीब दोपहर 12 बजे शुरू हुई कार्रवाई एक घंटे में पूरी कर ली गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.