बंगाल चुनाव: अंतिम चरण की वोटिंग के लिए हाई अलर्ट पर प्रशासन, डॉग स्क्वॉड की भी तैनाती

पश्चिम बंगाल में बुधवार को होने वाले अंतिम चरण के मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है। इस बार केंद्रीय सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस के साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की तैनाती भी की गई है। एनआईए की टीमें मतदान के दौरान किसी भी संभावित विस्फोटक या बम संबंधी इनपुट पर तुरंत कार्रवाई करेंगी।
चुनाव आयोग का सख्त फैसला
चुनाव आयोग ने यह कदम राज्य में पिछले समय में सामने आए हिंसा के मामलों और बम बरामदगी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया है। आयोग का मानना है कि अंतिम चरण के मतदान के दौरान सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक को रोका जाना जरूरी है।
सूत्रों के अनुसार एनआईए की विशेष टीमें पहले ही पश्चिम बंगाल पहुंच चुकी हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात की गई हैं। इससे पहले भी कई स्थानों पर जिंदा बम मिलने के बाद आयोग ने एनआईए को जांच में शामिल किया था।
लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
चुनाव आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी क्षेत्र में विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री मिलती है तो संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस संबंध में कोलकाता पुलिस आयुक्त, सभी डिप्टी कमिश्नर, जिला पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.