बिजनौर: नांगल-चंदक मार्ग पर दर्दनाक हादसा, कार डंपर से टकराई; 4 की मौत

नांगल-चंदक मार्ग पर रविवार रात एक गंभीर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना गांव अभिपुरा के पास हुई, जब एक क्रेटा कार मिट्टी से भरे डंपर के पीछे जा घुसी।
जानकारी के अनुसार, हादसा रात लगभग 11:15 बजे कोहरे के कारण हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सराय आलम के कारी इकबाल (65), मंडावली क्षेत्र के राहतपुर गांव के अशफाक (65), एहतेशाम (25) और सलाउद्दीन (26) की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक राहतपुर खुर्द गांव में एक दिवसीय जलसे में शामिल होकर लौट रहे थे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मृतकों के पहचानपत्रों के आधार पर परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
एसपी अभिषेक झा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि इस समय तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। परिजन रात में ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और रोते-बिलखते हादसे की सूचना पाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.