काठमांडू में खराब मौसम का असर, दिल्ली से जा रही दूसरी एअर इंडिया फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट

HIGHLIGHTS
- रविवार सुबह 7:04 बजे दिल्ली से रवाना हुई थी AI-213।
- काठमांडू ATC ने खराब मौसम के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं दी।
- लखनऊ एयरपोर्ट पर करीब 2 घंटे 15 मिनट विमान रुका।
लखनऊ। काठमांडू में मौसम खराब होने के कारण दिल्ली से वहां जा रहा एअर इंडिया का एक और विमान लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। रविवार को विमान संख्या AI-213 को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया।
जानकारी के मुताबिक, यह विमान रविवार सुबह 7:04 बजे दिल्ली से काठमांडू के लिए रवाना हुआ था। काठमांडू के नजदीक पहुंचने पर वहां के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने खराब मौसम का हवाला देते हुए विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी।
इसके बाद विमान को लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। AI-213 सुबह 10:04 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा। यहां से विमान को सुबह 11:19 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।
शनिवार रात भी लखनऊ डायवर्ट हुई थी एअर इंडिया की फ्लाइट
इससे पहले शनिवार रात भी दिल्ली से काठमांडू जा रही एअर इंडिया की एक अन्य उड़ान को खराब मौसम के चलते लखनऊ भेजना पड़ा था। विमान संख्या AI-223 शनिवार रात 1:19 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा।
विमान को पार्किंग-वे पर खड़ा किया गया और सभी यात्री उसके अंदर ही बैठे रहे। काठमांडू में मौसम की स्थिति सामान्य नहीं होने के कारण विमान तड़के 3:31 बजे वापस दिल्ली लौट गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.