मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से चरथावल कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यात्रा की शुरुआत चरथावल विकासखंड से हुई।
हाथों में तिरंगा लेकर भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़े। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया।
तिरंगा यात्रा अलग-अलग मार्गों से होते हुए महादेव मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। समापन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
यात्रा में चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय कुंडेर, महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, डॉ. विपिन त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवेश त्यागी, सुरेंद्र कश्यप, बिल्लू मेंबर, वीरपाल प्रधान, अजय वर्मा, नौशाद प्रधान और सहायक कुलेड़ी समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.