भाकियू की मासिक बैठक में किसान महाकुंभ और चिंतन शिविर पर हुई चर्चा

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने आगामी किसान महाकुंभ और किसान चिंतन शिविर को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को महावीर चौक स्थित भाकियू जिला कार्यालय में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों और गांव-गांव चल रहे किसान संवाद अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी ने की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पहलवान, सतीश पुंडीर और प्रदेश महासचिव योगेश शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि पिछले पखवाड़े में ब्लॉक स्तर पर विभिन्न गांवों में किसान संवाद पंचायतों का आयोजन किया गया, जिनमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

इन पंचायतों में मुख्य रूप से बिजली संकट, गन्ना भुगतान में देरी, खेती की बढ़ती लागत और सरकारी नीतियों से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गईं।
बैठक में यह तय किया गया कि 16, 17 और 18 जून को प्रस्तावित किसान महाकुंभ केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि यह किसानों की समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श और भविष्य की रणनीति तय करने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव स्तर पर अधिक से अधिक किसानों को इस आयोजन से जोड़ें और महाकुंभ में उनकी व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद अहलावत, रुचिन चौधरी, मंडल महासचिव नितिन राठी, तहसील अध्यक्ष देव अहलावत, संजीव पंवार, ललित त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश मलिक, संजय त्यागी, योगेश बालियान, जितेंद्र बालियान, अनुज राठी, सत्येंद्र चौहान, सुधीर सहरावत, जिला महासचिव अनुपम देओल, मुनाजिर पहलवान, हरिओम त्यागी, बिट्टू प्रधान, मनीष प्रधान, अनुज बालियान, जिला प्रचार मंत्री मोहब्बत अली और जिला महासचिव पप्पू त्यागी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.