संभल में दूसरे दिन भी बुलडोजर कार्रवाई जारी, नमाज से पहले हटाए गए अवैध निर्माण

संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार सुबह प्रशासनिक टीम बुलडोजर और क्रेन के साथ मौके पर पहुंची और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रारंभ की गई। इस दौरान मस्जिद की मीनार को भी गिराया गया।
यह कार्रवाई नायब तहसीलदार के नेतृत्व में की जा रही है, जिसके लिए एसडीएम द्वारा विशेष टीम गठित की गई थी। टीम में दो राजस्व निरीक्षक और सात लेखपाल शामिल हैं, जो पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, गांव में सरकारी जमीन पर मस्जिद, मदरसा, पांच दुकानें, एक प्राथमिक विद्यालय और कुछ मकान बने हुए थे। तहसीलदार न्यायालय से इन अवैध निर्माणों को हटाने के आदेश जारी किए गए थे, जिसके बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई शुरू की।
बताया जा रहा है कि पहले स्थानीय ग्रामीणों ने कुछ निर्माण स्वयं हटाने की पहल की थी, लेकिन बाद में उन्होंने संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए शेष ढांचों को हटाने की जिम्मेदारी प्रशासन को सौंप दी थी। ग्रामीणों ने यह भी मांग की थी कि सरकारी जमीन पर बने सभी अवैध निर्माण, जिनमें कुछ मकान भी शामिल हैं, उन्हें पूरी तरह से हटाया जाए।
यह निर्माण कथित रूप से खाद के गड्ढों और खेल मैदान की जमीन पर किया गया था, जिसे अब प्रशासन द्वारा खाली कराया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.