खतौली में प्रेम विवाह के बाद युवती पहुंची SSP कार्यालय, परिजनों से बताया जान का खतरा

HIGHLIGHTS
- युवती ने 21 सितंबर को मोहम्मद शान से शादी की थी।
- दोनों पिछले सात साल से एक-दूसरे से प्रेम करते थे।
- युवती ने अपने माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों से खतरा बताया।
मुजफ्फरनगर। खतौली में प्रेम विवाह करने वाले एक युगल ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए एसएसपी सूरज कुमार राय से सुरक्षा की मांग की है। मंगलवार दोपहर युवती एसएसपी कार्यालय पहुंची और बताया कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है, लेकिन उसके परिजन इस रिश्ते से नाराज हैं।
युवती के मुताबिक, उसने 21 सितंबर को खतौली के बालकराम मोहल्ले के निवासी मोहम्मद शान से विवाह किया था। दोनों पिछले सात साल से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। युवती ने आशंका जताई कि परिवार की नाराजगी के चलते उसे और उसके पति को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।
युवती ने आरोप लगाया कि मोहम्मद शान के परिजन कई बार उसके घर शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंचे थे। हालांकि, उसके परिवार के लोगों ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया और बेइज्जत कर घर से निकाल दिया। इसके बाद दोनों ने परिवारों की असहमति के बावजूद शादी कर ली।
युवती ने अपने पिता, मां, भाइयों और चाचाओं से खुद और अपने पति की जान को खतरा बताया है। वहीं, मोहम्मद शान ने भी अपने परिवार के अपमान किए जाने की बात कही। दोनों ने एसएसपी से सुरक्षा देने और मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
एसएसपी ने पुलिस सुरक्षा में थाने भेजा युगल
मामले में एसएसपी सूरज कुमार राय ने प्रेमी युगल को पुलिस सुरक्षा में खतौली थाने भेजा। साथ ही संबंधित थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि दोनों को पुलिस सुरक्षा में लड़के पक्ष के घर पहुंचाया जाए और दोनों परिवारों की काउंसलिंग कराई जाए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.