बहराइच मेडिकल कॉलेज परिसर से अवैध मजारों पर बुलडोजर कार्रवाई

बहराइच: जिला प्रशासन ने सोमवार को बहराइच मेडिकल कॉलेज के परिसर में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की। पुलिस की सुरक्षा में करीब 10-12 अवैध मजारों को ध्वस्त किया गया। इन मजारों को हटाने का आदेश 2002 में जारी किया गया था, लेकिन आज तक ये हटाए नहीं गए और संख्या धीरे-धीरे बढ़कर 10-12 तक पहुंच गई।
सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद ने बताया कि लंबे समय से मजारों को हटाने की प्रक्रिया नहीं हुई थी। मेडिकल कॉलेज परिसर के सामने ये मजार छात्रों और अधिकारियों के लिए परेशानी का कारण बन रहे थे। प्राचार्य ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवैध मजार हटाने का अनुरोध किया था।
नगर मजिस्ट्रेट ने मजारों की देखरेख करने वाले पदाधिकारियों से दस्तावेज मांगे। समयावधि समाप्त होने के बाद भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर प्रशासन ने सोमवार को अवैध मजारों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान तीन थानों की पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
कोतवाली देहात इलाके में लखनऊ मार्ग पर स्थित मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों की पढ़ाई होती है। परिसर के सामने “आस्ताना रसूल शाह” के नाम से एक बड़ी मजार बनी हुई थी, जिसके आसपास प्रतिदिन भीड़ जमा होती थी, जिससे पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था।
प्राचार्य ने कहा कि 2016 के राजस्व रिकॉर्ड में कॉलेज की जमीन पर इन मजारों का कोई उल्लेख नहीं है। नगर मजिस्ट्रेट ने मजार कमेटी को निर्देश दिए थे कि इन अवैध मजारों को हटाया जाए। सोमवार दोपहर को समय सीमा पूरी होने के बाद प्रशासन ने बुलडोजर से 10-12 मजारों को ध्वस्त किया।
सुरक्षा के लिए कोतवाली देहात प्रभारी दद्दन सिंह, नगर कोतवाल प्रदीप सिंह, दरगाह थानाध्यक्ष रामज्ञा सिंह और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, ईओ प्रमिता सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.