मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला, पटना साइबर पुलिस ने एक्स को भेजा नोटिस

HIGHLIGHTS
- मामले में एफआईआर संख्या 1434/26 दर्ज की गई है।
- पुलिस ने यूजर का नाम, पता और मोबाइल नंबर मांगा है।
- अकाउंट के आईपी एड्रेस और रजिस्ट्रेशन की तारीख व समय का विवरण भी मांगा गया है।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक और आपत्तिजनक शब्दों के प्रसार के मामले में पटना साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘खुरपेच’ के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में पटना साइबर थाना की ओर से एक्स को नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने संबंधित अकाउंट की जानकारी मांगी है, ताकि यूजर की पहचान और उसकी डिजिटल गतिविधियों से जुड़े रिकॉर्ड प्राप्त किए जा सकें। नोटिस में एफआईआर संख्या 1434/26 का भी उल्लेख किया गया है।
एक्स को भेजे गए पत्र में पुलिस ने https://x.com/khurpenchh यूआरएल वाले अकाउंट का जिक्र किया है। इसके साथ ही जांच से संबंधित एक वीडियो का लिंक भी साझा किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बारे में मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी प्रसारित किए जाने की शिकायत की जांच की जा रही है। इस संबंध में जारी नोटिस में एक्स से अकाउंट के पंजीकरण के समय दर्ज नाम, पता और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने को कहा गया है।
इसके अलावा, पुलिस ने अकाउंट रजिस्ट्रेशन के समय का आईपी एड्रेस और पंजीकरण की तारीख व समय से जुड़ी जानकारी भी मांगी है। पटना साइबर पुलिस ने जांच के तहत एक्स से नोटिस में दिए गए वीडियो यूआरएल को ब्लॉक करने या हटाने का अनुरोध भी किया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.