अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने कसा शिकंजा

HIGHLIGHTS
- अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी की कानूनी परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।
- प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भी उनके खिलाफ शिकंजा कस दिया है।
- दिल्ली पुलिस ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) से मिली शिकायतों के आधार पर कथित धोखाधड़ी और अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है।
- पुलिस अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि इस प्रकरण में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज…
नई दिल्ली। अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी की कानूनी परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भी उनके खिलाफ शिकंजा कस दिया है।
दिल्ली पुलिस ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) से मिली शिकायतों के आधार पर कथित धोखाधड़ी और अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि इस प्रकरण में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। गिरफ्तारी के बाद सिद्दीकी को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले साकेत कोर्ट में ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट पर सुनवाई 13 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। इसी मामले में 16 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय ने विश्वविद्यालय से जुड़ी करीब 140 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन और इमारत को कुर्क किया था। अल फलाह यूनिवर्सिटी पहले भी लाल किला के पास हुए आतंकी धमाके के बाद सुर्खियों में आ चुकी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.