सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने किया मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बघरा ब्लॉक के काज़ीखेड़ा और लालूखेड़ी तथा चरथावल ब्लॉक के बहेड़ी, दूधली, बिरालसी, बलवाखेड़ी और कुटेसरा में आयोजित स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. तेवतिया ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय परामर्श, दवा वितरण, जांच सुविधाओं और पंजीकरण प्रक्रियाओं का पूरा अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मेलों के माध्यम से जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुँचाया जाए और शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचे।
सीएमओ ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लोगों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने यह भी कहा कि मेले में आने वाले मरीजों के साथ सदैव शालीन व्यवहार किया जाए, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और गंभीर रोगियों को समय रहते उच्च स्वास्थ्य केंद्रों पर रेफर किया जाए।
डॉ. तेवतिया ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को यह निर्देश भी दिए कि वे मेलों का आयोजन नियमित, गंभीर और पारदर्शी तरीके से करें, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद नागरिकों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुँच सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.