कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बिहार चुनाव में वोट चोरी का लगाया आरोप

बड़ौत: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बिहार चुनाव को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर संगठित वोट चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में 65 लाख वोट काटे गए और जिस होटल में वे रुके थे, उसी की दूसरी विंग में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ठहरे थे, जहां से गुजरात के ऑब्जर्वर को बुलाकर कथित तौर पर चुनावी खेल कराया गया।
दिल्ली रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान अजय राय ने कहा, "लोकतंत्र पर खुला हमला हो रहा है। थानों, ब्लॉकों और बिजली विभाग में दलाली चल रही है, फर्जी मुकदमे दर्ज कर जनता को परेशान किया जा रहा है।"
राष्ट्रीय सुरक्षा और सरकार पर तंज
अजय राय ने केंद्र सरकार पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली से लेकर पुलवामा, उरी और पठानकोट में हुए हमलों में अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि आरडीएक्स कहां से आया। वहीं, यूपी के जवान शहीद हुए, लेकिन परिवारों को उचित मदद नहीं मिली।
किसानों और सोनभद्र हादसे पर निशाना
किसानों के लिए उन्होंने कहा कि 400 रुपये प्रति क्विंटल का गन्ना मूल्य सिर्फ दिखावा है, वास्तविक भुगतान रुका हुआ है और किसान परेशान हैं। सोनभद्र हादसे पर अजय राय ने कहा कि अवैध खनन की जिम्मेदारी सरकार की है, क्योंकि मुख्यमंत्री मौके पर मौजूद थे। उन्होंने मृतक परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये, सरकारी नौकरी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
अंत में अजय राय ने कहा कि 2027 के चुनाव की तैयारी जारी है, लेकिन लोकतंत्र बचाने के लिए जनता को कांग्रेस के साथ खड़ा होना पड़ेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.