बहराइच में बाघ के हमले में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, जंगल में मिला शव

HIGHLIGHTS
- उस्मान शनिवार शाम लकड़ी लेने जंगल गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे।
- परिजनों ने पहले आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।
- रविवार को घर से करीब 100 मीटर अंदर झाड़ियों में उनका शव बरामद हुआ।
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में जंगल से लकड़ी लेने गए 75 वर्षीय बुजुर्ग की बाघ के हमले में मौत हो गई। शनिवार शाम जंगल गए बुजुर्ग देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। रविवार को दोबारा तलाश के दौरान जंगल के अंदर झाड़ियों में उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।
जानकारी के मुताबिक, मोतीपुर रेंज की ग्राम पंचायत राजापुर कला के मजरा बनकटवा निवासी उस्मान (75) शनिवार शाम लकड़ी लेने जंगल गए थे। देर रात तक उनके वापस नहीं आने पर परिजन परेशान हो गए। उन्होंने आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
रविवार को परिजन फिर से जंगल के भीतर उनकी खोज में पहुंचे। इस दौरान घर से करीब सौ मीटर अंदर झाड़ियों में उस्मान का क्षत-विक्षत शव मिला। उनकी मौत बाघ के हमले में होने की आशंका जताई जा रही है।
शव मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम और मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
इस घटना के बाद जंगल से सटे गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की चिंता बाघ की मौजूदगी को लेकर बढ़ गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.