कोर्ट ने कार्ति चिदंबरम के खिलाफ चीनी वीजा घोटाले में आरोप किए तय

नई दिल्ली: चीनी वीजा घोटाले मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम और छह अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश के आरोप तय कर दिए हैं। कोर्ट ने इस मामले में भास्कर रमन को भी आरोपी बनाया है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी को होगी।
अभियोजन पक्ष के खिलाफ आरोप तय होने के बाद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया उन्हें कई विकल्प देती है और वह सभी कानूनी रास्तों का उपयोग करेंगे।
स्पेशल जज (सीबीआई) दिग विनय सिंह ने सात आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया, जबकि इस मामले में एक अन्य व्यक्ति चेतन श्रीवास्तव को बरी कर दिया गया।
इससे पहले अक्टूबर 2024 में सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम और अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। ईडी ने वर्ष 2011 में 263 चीनी नागरिकों को वीजा जारी करने से संबंधित कथित घोटाले के आरोप में आरोपियों के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया था। उस समय कार्ति चिदंबरम के पिता पी. चिदंबरम केंद्रीय गृह मंत्री थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.